Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    • किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी
    • एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ ने इस्तीफा दिया
    • सपा नेता शैलेश पटेल की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    • असिस्टेंट ऑफिसर ने लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप
    • सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेसुध अवस्था में पड़े हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत
    • लोगों को एक बार फिर लकड़ी और कंडे खोजने पड़ेंगे : अखिलेश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सपा नेता शैलेश पटेल की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    देश

    सपा नेता शैलेश पटेल की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    adminBy adminMarch 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिर्जापुर 11 मार्च। जिला अधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन की टीम ने समाजवादी पार्टी के मड़िहान विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने शैलेश पटेल के अवैध रूप से अर्जित की गई 15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया है.

    पुलिस के मुताबिक, ददरा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर के रहने वाले शैलेश पटेल पर एससी एसटी गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज है. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुन्द मिश्रा, संनगगर थाना प्रभारी राजेश राम औए अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा टीम मौके पर मौजूद रही.

    टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैंग लीडर शैलेश पटेल अवैध रूप से अर्जित की गई 15 करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क किया. इसमें अवैध रूप से अर्जित की गई ग्रामसभा राजगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान में 33.038 हेक्टेयर व ग्राम ददरा सक्तेशगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान में 0.5690 हेक्टेयर जमीन शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है.

    सीओ ऑपरेशन दीपशिखा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत शैलेश पटेल के खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 15 करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है. गैंगस्टर लीडर पर मड़िहान थाने में कुल चार मुकदमा दर्ज है.

    Mirzapur SP LEADER SHAILESH PATEL tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना

    March 11, 2026

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट

    March 11, 2026

    किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.