नई दिल्ली, 13 मई (ता)। Sony ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA 3 II को लांच किया है। कंपनी ने इसे 55 इंच, 65 इंच और 85 इंच डिस्प्ले के साथ लांच किया है। कंपनी का यह नए स्मार्ट टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है।
कीमत की बात करें तो Sony BRAVIA 3 II के 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपए, 65 इंच मॉडल की कीमत 1,24,990 रुपए, 75 इंच मॉडल की कीमत 1,79,990 रुपए और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,05,990 रुपए है। Sony BRAVIA 3 II भारत में मई 2026 से सोनी के रिटेल स्टोर, सोनी एक्सक्लूसिव आउटलेट, ShopAtSC, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।
फीचर्स की बात करें तो Sony BRAVIA 3 II के K-55XR35M2 मॉडल में 55 इंच, K-65XR35M2 मॉडल में 65 इंच, K-75XR35M2 मॉडल में 75 इंच और K-85XR35M2 मॉडल में 85 इंच की डिस्प्ले 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले XR प्रोसेसर, XR Triluminos Pro, XR क्लियर इमेज, Motionflow XR 400, HDR10 / HLG / डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए 20W के 2 चैनल स्पीकर, बेस रिफ्लेक्स + X-Balanced स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और DTS:X मिलता है। गेमिंग के लिए 4 HDMI 2.1, 4K 120Hz, VRR, ALLM, eARC, Dolby Vision Gaming, गेम मेनू, PS5 ऑप्टिमाइजेशन शामिल है।
ये टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 2× यूएसबी, लैन, आरएफ और सैटेलाइट इनपुट शामिल है। इस टीवी में फ्लश सरफेस बेजल, ब्लैक फिनिश और स्लिम टी-शेप स्टैंड डिजाइन है। टीवी सिस्टम DVB-T2 / DVB-S2 / एनालॉग B/G के साथ आता है। इसमें एक्सेसिबिलिटी के लिए टॉकबैक, ऑडियो डिस्क्रिप्शन, सबटाइटल सपोर्ट, वॉइस कंट्रोल, कलर इनवर्जन/करेक्शन टूल्स मिलते हैं।
Trending
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
- यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा की 9 अगस्त से दिल्ली नहीं, वृंदावन से होगी शुरुआत
- दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे

