Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईवे पर 85 लाख की लूट में 6 बदमाश गिरफ्तार
    देश

    हाईवे पर 85 लाख की लूट में 6 बदमाश गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 27, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़, 27 दिसंबर। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर 15 दिसंबर को नोएडा के दादरी निवासी खल-चूरी व्यापारी के मुनीम अजयपाल सिंह से 85 लाख की लूट का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी रकम में से 62 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, घटना में प्रयुक्त कार बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। फरार चार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
    एसपी ने वारदात का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

    पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मुनीम से लूट करने वाले छह बदमाश धौलाना रोड स्थित रूपवती इंटर कॉलेज के पास खड़े हैं। पुलिस ने कार और बाइक सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में बदमाशों ने साथियों संग 85 लाख की लूट करना स्वीकार किया। पकड़े गए बदमाश ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा निवासी अदनान, सावेद, नावेद, अकबरपुर पट्टी थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा निवासी ललित, ग्राम खागोई थाना सिंभवाली जनपद हापुड़ निवासी जिशान और ग्राम बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ निवासी साबिर उर्फ भोला हैं।

    कार अदनान चला रहा था. लूट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बदमाशों ने बताया कि लूट से पहले मुखबिर से उन्हें सूचना मिली थी कि मुनीम रुपये लेकर निकला है. एसपी ने बताया कि लूट की बाकी रकम फरार बदमाशों के पास होने की संभावना है. पकड़े गए कुछ बदमाश मेवाती गैंग से जुड़े हैं. पीड़ित व्यापारी अनाज का काम करते हैं.

    वहीं दिनदहाड़े बदमाशों की यह हरकत हाईवे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसमें बदमाश मुनीम को गिराते और रुपये लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं. बदमाशों की कार भी नजर आ रही है. पुलिस को इस फुटेज से अहम सुराग मिले थे.

    6 CRIMINALS ARRESTED HAPUR 85 LAKH ROBBERY tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.