Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय
    देश

    एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 फरवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को सभी मंडलायुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अफसरों से वीसी के जरिये मीटिंग कर नोटिस पर चल रही सुनवाई की समीक्षा की। जिसमें निर्देश दिए कि सभी सुनवाई स्थल पर हेल्प डेस्क बनाएं जिससे मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं, जिला सतर के कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल हैं, लेकिन जिनके द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं कराया, ऐसे करीब 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर नियत तिथि पर सुनवाई की जा रही है। इसके तार्किक अलावा विसंगतियों की वजह से लगभग 2.22 करोड़ मतदाताओं को भी नोटिस भेज सुनवाई की जा रही है। सीईओ ने अफसरों से कहा कि हेल्प डेस्क पर उनको ही तैनात किया जाए, जिन्हें एसआईआर के बारे में पूरी जानकारी हुई सुनवाई के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं को प्राथमिकता पर दूर करें।

    किसी तरह की लापरवाही न बरतें
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि जारी नोटिसों की सुनवाई प्राथमिकता से करें सभी अधिकारी सुनवाई के दिन तय समय पर उपस्थित रहें। सुनवाई की तारीखें इस तरह तय की जाएं कि बीएलओ द्वारा नोटिस प्राप्त होने के बाद मतदाताओं को तय तारीख पर उपस्थित होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिसों के मामलों में मतदाताओं की सुविधा व सुनवाई प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

    यूपी में नए मतदाता बनाने के लिए आज से 15 दिन का विशेष अभियान
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों तक मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने शनिवार को सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के युवा मतदाता अभी भी सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन छात्र- छात्राओं की आयु एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय। जिनकी आयु एक अक्तूबर को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो, उनका भी फार्म-6 एडवांस फार्म के रूप में भरवाया जा सकता है।

    SIR tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.