Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर ब्लास्ट केस में एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, CO हटाए गए, ACP का ट्रांसफर
    देश

    कानपुर ब्लास्ट केस में एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, CO हटाए गए, ACP का ट्रांसफर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 9, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 09 अक्टूबर। कानपुर ब्लास्ट केस में पुलिसवालों पर बड़ा एक्शन करते हुए एसएचओ मूलगंज समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया हैं। साथ ही सीओ को भी हटाया गया है। इतनी ही नहीं पुलिस कमिश्नर ने एसीपी का भी ट्रांसफर कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ब्लास्ट अवैध पटाखों के कारण हुआ था। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पटाखों के अवैध स्टॉक से बुधवार शाम मार्केट में धमाका हुआ और आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बता दें कि आसपास करीब 1 क्विंटल पटाखे अवैध तरीके से जमा कर रखे गए थे। फिलहाल, उन्हें जब्त कर लिया गया है।

    अब तक 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी
    पुलिस ने मिश्री बाजार के अवैध पटाखा मार्केट के सरगना को भी हिरासत में ले लिया है। सीपी रघुबीर लाल ने बताया कि अब तक परवेज और उसके बेटे समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तारिक की तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 2 गोदाम सील किए हैं। दर्जनों दुकानें सर्च की जा रही हैं।

    आतंकी साजिश से इनकार
    आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित कई एजेंसियां घटना की हर संभव कोण से जांच कर रही हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और विशेष टीम विस्फोट के स्रोत और प्रकृति का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने इसे लो इंटेंसिटी ब्लास्ट बताया है और आतंकी साजिश की बात को खारिज किया है.

    घटनास्थल से 500 मीटर दूर तक सुनी गई विस्फोटों की आवाज़
    कानपुर में एक मस्जिद के पास भीड़भाड़ वाले मिश्री बाज़ार में खड़े दो स्कूटर में कुछ ही सेकंड के अंतराल में विस्फोट हुआ। जिससे आठ लोग घायल हो गए और आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये विस्फोट शाम करीब साढ़े सात बजे भीड़भाड़ वाले मूलगंज इलाके में हुए। मरकज़ मस्जिद के पास हुए इन विस्फोटों की आवाज़ घटनास्थल से 500 मीटर दूर तक सुनी गई।

    घायलों का इलाज जारी
    कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मीडिया को बताया कि मिश्री बाज़ार में खड़े दो स्कूटरों में हुए विस्फोटों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और चार अन्य, जो गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बाकी दो लोग कानपुर के अस्पताल में निगरानी में हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक स्कूटर अश्विनी कुमार का था। कुमार भी इस घटना में घायल हुआ है और उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

    kanpur kanpur-blast-case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.