Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शारिक साठा का पैतृक घर और संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ की जमीन पर बनेगा पुलिस ऑफिस
    देश

    शारिक साठा का पैतृक घर और संपत्ति कुर्क, 2 करोड़ की जमीन पर बनेगा पुलिस ऑफिस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 22, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल 22 जनवरी। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। बुधवार सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने भारी फोर्स के साथ दीपा सराय स्थित साठा के पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर मकान के उस एक चौथाई हिस्से को सील कर दिया गया, जिसमें साठा अपनी पत्नी के साथ रहता था। इस दौरान एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

    गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद कोतवाली पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ चार लोगों की हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। वह सभी मामलों में फरार चल रहा है। दो हत्याओं के मामलों में उसके घर पर पहले ही कुर्की का नोटिस चस्पा हो चुका था। बीते वर्ष 30 नवंबर को हिंसा के शिकार अयान की मौत से जुड़े मुकदमे में भी उसके घर पर तीसरा उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया गया, जिसकी मियाद पूरी होने पर न्यायालय ने 13 जनवरी को कुर्की के आदेश जारी किए थे। बुधवार सुबह तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी दीपा सराय पहुंची। सीओ ने ढोल पिटवाकर कोर्ट के आदेश की मुनादी कराई। पैतृक आवास के जिस हिस्से में साठा निवास करता था, उसे सील कर वहां रखा सारा सामान जब्त कर लिया गया।

    एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि साठा के खिलाफ 69 मुकदमे दर्ज हैं। वह जंगी ऐप से गुर्गों के संपर्क में था। परमानेंट वारंट जारी हो चुका है, अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराकर उसे जल्द भारत लाया जाएगा।

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शारिक साठा वर्ष 2020 से भारत से बाहर फरार है. दिल्ली की जेल से छूटने के बाद वो फर्जी पासपोर्ट बनवा कर दुबई चला गया था.

    साठा की पत्नी के नाम के प्लाट की हुई थी कुर्की, बनेगा सीओ दफ्तर
    साठा ने अवैध रूप से धन अर्जित कर अपनी पत्नी गुलेरोशन के नाम से और उसके साथी व साढ़ू सिकंदर ने अपनी पत्नी सजा परवीन के नाम से तुर्तीपुर इल्हा में 268 वर्गगज भूमि खरीदी थी। यह संपत्ति हसनपुर रोड पर प्राइम लोकेशन पर स्थित थी, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.31 करोड़ रुपये है। यह भूमि वर्ष 2011 में गैंग्स्टर एक्ट के तहत निरुद्ध करते हुए कुर्क हुई थी।

    उस दौरान जिलाधिकारी न्यायालय ने इस संपत्ति को जब्त कर लिया था। इसके बावजूद दोनों महिलाओं को कई बार यह साबित करने का अवसर दिया गया था कि यह संपत्ति वैध रूप से अर्जित की गई है, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने पर एडीजे गैंग्स्टर एक्ट कोर्ट ने धारा 15 के अंतर्गत इसे सरकार में निहित करने का आदेश सुना दिया था।

    अब यह भूमि प्रशासन के अधीन है। वर्तमान में वहां एक कमरे का पुलिस चेक पोस्ट बना हुआ है। मगर, इस भूमि को अब पुलिस विभाग के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। फिर इस पर सीओ कार्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

    sambhal SAMBHAL VIOLENCE MASTERMIND SHARIQ SATHA tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.