Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comAugust 30, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 30 अगस्त। दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर शुक्रवार रात एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार डंडे बरसाते दिखे। आसपास 3-4 युवक और खड़े थे। घटना को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए।

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान दक्षिणपुरी निवासी 30 साल के अतुल पांडे के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान अभी नहीं हुई है।

    मृतक सेवादार की पहचान 35 साल के योगेश सिंह के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार थे। पुलिस को कल रात लगभग 9:30 बजे एक PCR कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी।

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे। दर्शन के बाद, उन्होंने सेवादार से सिर पर बांधने के लिए चुन्नी और प्रसाद मांगा। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई। यह विवाद हिंसक हो गया और युवकों ने सेवादार को पहले मुक्कों और फिर लाठियों से पिटाई कर दी।

    हमले के वीडियो में दिखा कि 4 से 5 युवक मौके पर खड़े थे। इनमें से दो युवकों के हाथ में डंडा था। उन्होंने जमीन पर पड़े सेवादार पर डंडों से एक के बाद एक, कई बार हमले किए। इस दौरान सेवादार के शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

    मौके पर मौजूद एक युवक ने एक हमलावर को अपनी तरफ खींचा। फिर दूसरे हमलावर ने भी डंडा छोड़ दिया और सभी वहां से भाग गए। पूरी वारदात के दौरान, मंदिर कैंपस में कई श्रद्धालु दिख रहे थे, लेकिन कोई भी युवकों को रोकने नहीं आया।

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि सेवादार को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    delhi kalkaji-temple tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.