Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कलाकार विनय श्रीवास्तव का निधन
    एंटरटेनमेंट

    वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कलाकार विनय श्रीवास्तव का निधन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 6, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 06 दिसंबर। फ़िल्म, दूरदर्शन और रंगमंच के सुपरिचित कलाकार विनय श्रीवास्तव का श्वास संबंधी बीमारी की वजह से आज लखनऊ में निधन हो गया। 76 वर्षीय विनय श्रीवास्तव ने अपनी जिंदगी के 6 दशक रंगमंच को दे दिये। हिट और सुपरहिट काम करने वाले विनय श्रीवास्तव निजी जिंदगी को सादगी से गुजारते थे। वो सभी के दोस्त थे, उनके न रहने पर हर कोई दुखी है।
    वह काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। 5 दिसम्बर को अचानक उनकी दिक्कत बढ़ गई, डॉक्टरों ने कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भैंसकुण्ड में 6 दिसम्बर दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    6 अगस्त 1949 को लखनऊ में जन्मे विनय श्रीवास्तव ने 5 दिसम्बर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 76 वर्ष की जीवन में उनके पीछे 60 वर्षो का लंबा रंगकर्म का इतिहास जुड़ा है, जिसमें रेडियो नाटक, दूरदर्शन के लिए नाटक, रंगमंच से जुड़े तकरीबन 150 नाटकों में उन्होंने काम किया और 30 नाटकों का निर्देशन किया।

    कुछ वर्ष पूर्व उनके निर्देशन में मंचित नाटक माधवी बहुत चर्चित रहा था। भीष्म साहनी के उपन्यास पर आधारित इस नाटक का मंचन अपने आप में एक चुनौती था। इसके अलावा उन्होंने मिस अहलूवालिया, देश हुवा बेगाना, रक्त बीज, बेगम हज़रत महल, पीतल का टुकड़ा, भारत एक खोज, तमस आदि नाटकों और धारावाहिकों में हर तरीके के किरदार निभाए।

    उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया जिसमें मैं चुप नहीं रहूंगी, मुल्क, राज़ी आदि थी। अभिनय की हर विधा में उन्होंने काम किया। फिर भी अपनी लंबी चौड़ी कद काठी और भारी भरकम आवाज के कारण वह अधिकतर पुलिस अधिकारी की भूमिका और खलनायक की भूमिका में नजर आते थे।
    1992-93 और उन वर्षा में सुनील बत्ता द्वारा प्रेमचन्द, यशपाल, भगवती चरण वर्मा की कहानियों पर निर्मित अनेकों एपिसोड में अभिनय किया। रंगमंच में उत्कृष्ट योगदान के लिए विनय श्रीवास्तव को वर्ष 2000 में उ प्र संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।

    entertainment tazza khabar tazza khabar in hindi tv actor-vinay-srivastava
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026

    पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.