वृंदावन, 09 मार्च (जा)। बांकेबिहारी मंदिर में गत दिवस दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जबकि मंदिर के अंदर सेवायतों के यजमानों का प्रवेश वर्जित रहा। दूसरी तरफ बांकेबिहारी मंदिर प्रवेश मार्ग पर जगह-जगह होल्डिंग बैरियर में रोककर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। ऐसे में दर्शनों में समय भी लगा और लोग इंतजार में व्याकुल भी दिखे।
दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ नियंत्रित करने के नाम पर श्रद्धालुओं को धक्का दिया जा रहा है और बदसलूकी की जा रही है। उनका कहना था कि लोग आस्था और विश्वास के साथ दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें कुछ सेकंड शांतिपूर्वक दर्शन भी नहीं करने दिए जा रहे हैं।
आरोप है कि जल्द भीड़ निकालने के प्रयास में गार्ड श्रद्धालुओं को तेजी से आगे बढ़ाते हुए जोर से धकिया रहे हैं। इससे महिलाओं में खासी नाराजगी दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर के होल्डिंग बैरियर में रस्सा लगाकर श्रद्धालुओं को रोका गया था।
भीड़ अधिक होने के कारण कई दर्शनार्थियों को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने मौके पर ही विरोध जताया। दूसरी ओर, मंदिर के वीआईपी कटघरे में सेवायतों के यजमानों के प्रवेश पर लंबे समय से प्रतिबंध को लेकर भी असंतोष सामने आया। सेवायतों का कहना है कि पारंपरिक रूप से मंदिर में श्रद्धालु सेवायतों के माध्यम से सेवा-दर्शन करते आए हैं, लेकिन वर्तमान में यजमानों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। जबकि पुलिसकर्मियों और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार वीआइपी प्रोटोकाल के तहत कई श्रद्धालुओं को लगातार दर्शन कराए जा रहे हैं। सेवायतों ने इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ करना कहा है। वीडियो प्रसारित होने से मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

