मेरठ, 29 मई (प्र)। नौचंदी मेले में गाजियाबाद में तैनात दारोगा के बेटे और चौकी प्रभारी में हाथापाई हो गई। चौकी प्रभारी के थप्पड़ मारने पर दारोगा के बेटे ने उसकी वर्दी खींच डाली। उसके बाद दारोगा के बेटे उसकी पत्नी और साली को कई घंटे मेला चौकी पर बैठाकर रखा गया। दारोगा को बुलाने के बाद ही उनके सिपुर्द किया गया। नौचंदी थाने की कैलाशपुरी चौकी प्रभारी सतीश शर्मा ने गाजियाबाद में तैनात दारोगा के बेटे को बाले मियां की मजार की तरफ जाने से रोक दिया। दारोगा का बेटा अपनी पत्नी और साली के साथ नौचंदी मेले में घूमने आया था। कहा जाता है कि वह छोटी सी दीवार कूद कर जा रहा था। तभी चौकी प्रभारी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद दारोगा के बेटे ने चौकी प्रभारी की वर्दी खींच ली। तब पुलिस वहां से तीनों को खींच कर चौकी पर लेकर आ गई। उसके बाद कई घंटे तक चौकी पर बैठाकर रखा। दारोगा के पहुंचने पर उनके सिपुर्द किया गया। दारोगा मोदीपुरम में परिवार के संग रहते हैं। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा कि चौकी प्रभारी ने वर्दी खींचतान से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि बाले मियां की तरफ जाने से रोकने पर विवाद हुआ था।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

