Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुष्कर्म से हुई गर्भावस्था के मामले में गर्भपात कराने की नहीं होनी चाहिए समय सीमा : सुप्रीम कोर्ट
    • कच्चा तेल 126 डालर प्रति बैरल, रुपये 95 के पार
    • भाजपा में शामिल सांसद के ठिकाने पर छापा, बढ़ी मुश्किलें
    • साइबर ठगी में चार बैंक अफसर समेत आठ दबोचे
    • 287 उम्मीदवार नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए
    • सामाजिक समरसता के बिना सशक्त राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं : नरेंद्र ठाकुर
    • काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक आरती के लिए आधार देना होगा
    • अब आसान होगा पुराने पीएफ खातों का पता लगाना भी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंगाल विधानसभा में बीजेपी-टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई, चीफ व्हिप शंकर घोष समेत बीजेपी के 5 विधायक सस्पेंड
    देश

    बंगाल विधानसभा में बीजेपी-टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई, चीफ व्हिप शंकर घोष समेत बीजेपी के 5 विधायक सस्पेंड

    adminBy adminSeptember 4, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता 04 सितंबर। बंगाल विधानसभा में चल रहे तीन दिनों के विशेष सत्र के तीसरे और आखिरी दिन हंगामा और झड़प देखने को मिली। हंगामे के बाद बीजेपी ने राज्य की ममता सरकार को जमकर घेरा है। जानकारी के अनुसार, सदन में कार्यवाही के दौरान बीजेपी और टीएमसी विधायक आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा की खुद सीएम ममता को विधायकों को शांत कराने के लिए आना पड़ा।

    इस बीच खबर है कि भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को विधानसभा की कार्रवाही से निलंबित कर दिया गया है। उनके अलावा बीजेपी के 4 और विधायकों को भी सस्पेंड कर दिया गया। हंगामे के बीच शंकर घोष की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

    हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी को ‘वोट चोरों की पार्टी’ करार दिया और कहा, ‘बीजेपी देश के लिए एक कलंक है। ये लोग बंगाली भाषा और बंगाल की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। बंगाल के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना खून बहाया था, तब बीजेपी का जन्म भी नहीं हुआ था।’

    ममता ने बीजेपी पर बंगाल और बंगालियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘ये लोग बंगालियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। संसद में हमने देखा कि कैसे बीजेपी ने हमारे सांसदों को CISF के जरिए परेशान किया। मैं कहती हूं, एक दिन आएगा जब बंगाल की जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी और विधानसभा में इनका एक भी विधायक नहीं बचेगा।’

    बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्यारी ममता और उनके सहयोगी प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।
    इन विधायकों को किया सस्पेंड
    बंकिम घोष, अशोक डिंडा, अग्निमित्र पाल, शंकर घोष, मिहिर गोस्वामी

    BJP MAMATA BANERJEE tazza khabar tazza khabar in hindi WEST BENGAL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दुष्कर्म से हुई गर्भावस्था के मामले में गर्भपात कराने की नहीं होनी चाहिए समय सीमा : सुप्रीम कोर्ट

    May 1, 2026

    कच्चा तेल 126 डालर प्रति बैरल, रुपये 95 के पार

    May 1, 2026

    भाजपा में शामिल सांसद के ठिकाने पर छापा, बढ़ी मुश्किलें

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.