मेरठ, 18 मई (प्र)। मेरठ राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य संजीव कुमार ने गत दिवस नगर निगम के नगरायुक्त सौरभ गंगवार से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इनमें स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट सिटी मिशन तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस अवसर पर वार्ड-35 स्थित मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने तथा टावर वाली गली के रास्ते के निर्माण का प्रस्ताव भी नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

