मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद वाल्मीकि और नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने गत दिवस नगर निगम स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यदि सरकार ने ठेका प्रथा को समाप्त न किया तो वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में दिल्ली रोड स्थित चेंबर आफ कामर्स भैंसाली बस अड्डे के सामने जन आक्रोश सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सफाई यूनियनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन आक्रोश सम्मेलन में विरोध की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग लगातार की जा रही है। नियमित भर्तियां भी बंद हैं। आउटसोर्सिंग व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों को परिवार चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

