Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»रूपा गांगुली बंगाल की अगली सीएम बन सकती है
    एंटरटेनमेंट

    रूपा गांगुली बंगाल की अगली सीएम बन सकती है

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 06 मई (ता)। साल 2026 के विधानसभा चुनावों ने लोगों की बदलाव की भावना को उजागर किया। चाहे केरल हो, तमिलनाडु हो, असम हो या पश्चिम बंगाल हर जगह के चुनावी नतीजों ने हमें चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटें जीत ली जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली ने भी 35,782 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। उन्होंने 24 परगना जिले की सोनारपुर दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया। रूपा गांगुली राजनीति में आने से पहले एक जानी मानी अदाकारा थीं। सत्तर के दशक के अंत और अस्सी के दशक में अपनी अदाकारी से भारतीय टेलीविजन के इतिहास को उन्होंने हमेशा के लिए बदल दिया था।
    रूपा गांगुली ने बीआर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने महाभारत कथा में इसी भूमिका को रिपीट किया था। रूपा का टीवी और फिल्मों में सफल करियर रहा है। उन्होंने बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में काम किया है। साल 1988 में सीरियल महाभारत से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। टेलीविजन में उनकी अन्य पॉपुलर कामों में गणदेवता, चंद्रकांता, कानून, कस्तूरी और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो शामिल हैं।
    वहीं अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो रूपा ने साल 1993 में आई पद्मा नादिर माझी, 1995 में आई युगांत, 2000 में आई बरीवाली और साल 2012 में आई बर्फी में काम किया।
    रूपा गांगुली का राजनीति में प्रवेश अचानक नहीं था, बल्कि यह बंगाल की तत्कालीन परिस्थितियों के प्रति उनके आक्रोश का परिणाम था। साल 2015 में उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उस समय बंगाल की राजनीति में भाजपा एक उभरती हुई शक्ति थी और रूपा गांगुली पार्टी के लिए एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं।
    रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में दो साल (2015-2017) तक कार्य किया। अक्टूबर 2016 में, नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए उन्हें मनोनीत किया गया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त हुआ। अप्रैल 2026 में रूपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सोनारपुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और अरुंधति मैत्रा को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की।
    वहीं अब 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी की महिला समर्थक छवि को मजबूत करने के लिए रूपा गांगुली को मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। वह अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे हैं।

    Desh entertainment New Delhi Political Roopa Ganguly Roopa Ganguly could become Bengal's next Chief Minister. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.