बंगलुरु, 10 जून (ता)। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी खेलेंगे हैं। दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। हाल ही में हुए आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं, हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। आईपीएल 2026 के दौरान 12 अप्रैल को बंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वह अगले पांच मैच नहीं खेले।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

