मोदीनगर 26 फरवरी। बागपत मोदीनगर लोकसभा के सांसद एंव रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को सीकरी रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवर ब्रिज को लेकर रेलवे के तकनीकी अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर बनने वाले नये फुटओवर ब्रिज को लेकर तथा अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने इन स्थानों पर निर्माण कार्यों को लेकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने पर फोकस रखते हुए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
दरअसल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी है। वही हापुड़ रोड पर आरओबी निर्माण गति पकड़े हुए हैं। इसी क्रम में सांसद डा. राजकुमार सांगवान बुधवार को पहले सीकरी रेलवे फाटक के लिए 98करोड रूपये की लागत से मंजूर हुए रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे के तकनीकी अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने बताया कि यह आरओबी साढ़े सात मीटर टू लेन का बनेगा। करीब पौने तीन का अंडरपास बनेगा, जिससे ग्रामीण गन्ना भरे टैक्ट्रर व अन्य वाहनो के जरिए आवाजाही कर सकेगे। आरओबी के साथ ही नाली, सर्विस रोड का भी निर्माण होगा।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद दिल्ली उत्तर रेलेव विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के उप्पल, सीनियर सैक्शन इंजीनियर सतेंद्र सिंह से उन्होने निर्माण कार्यो की जानकारी ली। इस मौके पर मौजूद एसडीएम अजीत सिंह, तहसीलदार रजत सिंह से उन्होने निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभागीय बैठक करने को कहा। अभियंता आर के उप्पल ने बताया कि आरओबी निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है, अब टेंडर प्रक्रिया जारी होनी हैं।
सांसद ने स्टेशन के एफओबी व निर्माण कार्यों का परखा
सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने स्टेशन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया ओर प्रगति रिपोर्ट जानी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की ओर समस्याओं को सुना। उन्हें बताया गया कि लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए एफओबी बन चुका है, अब शीघ्र ही एक ओर लाईनपारवासियों के आवागमन को लेकर जल्द ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर बनाने को कहा गया है। उन्होने बताया कि तिबडा रेलवे फाटक पर हल्के वाहनों के आवागमन के लिए टूलेन 3.75 मीटर चौडा बनेगा। जिससे लाइनपारवासियों व इस मार्ग से जुड़े गांववासियों को काफी राहत मिल सकेगी।
जाम को लेकर अब एक मार्च से तैनात होगी पुलिस
सांसद ने सभासद मोनू धामा के नेतृत्व में जनहित में उठाई गई तिबड़ा मार्ग और सीकरी खुर्द रेलवे फाटक र जाम की समस्या को लेकर सांसद ने पुलिसकर्मियों को तैनात करने का आग्रह किया। एसीपी भास्कर वर्मा ने एक मार्च से दोनों फाटकों पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात कही। उपजिलाधिकारी अजित सिंह, पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली, भाजपा नेता डा पवन सिंघल, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, रालोद के नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी, निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, योगेंद्र पतला और आकाश शर्मा, सभासद मोहन सिंह उर्फ मोनू धामा, नीरज गुर्जर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

