Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आरके सिंह बीजेपी से 6 साल के लिए निलंबित
    देश

    आरके सिंह बीजेपी से 6 साल के लिए निलंबित

    adminBy adminNovember 15, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार भाजपा ने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से सांसद रहे राजकुमार सिंह उर्फ़ आर.के. सिंह पर कार्रवाई की है। इसके बाद कटिहार में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और मेयर उषा अग्रवाल पर भी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इन तीनों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

    बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने तीनों के लिए अलग-अलग पत्र जारी किए। पत्र में लिखा गया है कि आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। इसलिए वरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद आपको भाजपा से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। भाजपा ने तीनों नेताओं को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है और पूछा है कि आपको पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए, इसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।

    आर.के. सिंह ने केवल NDA पर ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी के सूरजभान सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना.
    उन्होंने आरजेडी के कई उम्मीदवारों को अपराध से जुड़ा बताते हुए लोगों से अपील की थी कि वे ऐसे प्रत्याशियों को वोट ना दें. इससे चुनावी माहौल को लेकर कई तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं. उनके इन बयानों से बीजेपी को यह डर था कि विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा न बना ले, इसलिए पार्टी ने तब कार्रवाई करने से खुद को रोके रखा.

    हालांकि बीजेपी ने चुनाव के दौरान कोई कदम नहीं उठाया था ताकि यह मामला राजनीतिक विवाद न बने. लेकिन नतीजे आने के बाद पार्टी ने तुरंत चिट्ठी जारी कर आर.के. सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. पार्टी का कहना है कि उनके बयानों और आरोपों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंच रहा था और वे लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे.

    bihar BJP patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.