Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»मई में तोडे सारे रिकॉर्ड वाहनों की खुदरा बिक्री ने
    टेक्नोलॉजी

    मई में तोडे सारे रिकॉर्ड वाहनों की खुदरा बिक्री ने

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 09 जून (ता)। देश में वाहनों की मांग में पिछले साल सितंबर से जारी तेजी अब भी बनी हुई है और वाहनों की खुदरा बिक्री ने मई महीने के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वाहन डीलरों से शीर्ष संगठन (फाडा) द्वारा वाहनों के पंजीकरण के आधार पर गत दिवस जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल यात्री वाहनों, तिपहिया, ट्रैक्टरों और कुल बिक्री का मई का नया रिकॉर्ड बना है। वाहनों की कुल बिक्री 25,31,067 इकाई दर्ज की गई जो पिछले साल मई के मुकाबले 9.55 प्रतिशत अधिक है, हालांकि इस साल अप्रैल (27.14 लाख) की तुलना में यह 6.75 प्रतिशत कम है।
    एक और खास बात यह रही कि पहली बार कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का योगदान 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। मई में यात्री वाहनों की बिक्री, जिसमें कारें, उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं, सालाना 23.25 प्रतिशत बढ़कर 4,02,591 इकाई रही। तिपहिया की बिक्री 3.56 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,11,526 इकाई पर और ट्रैक्टरों की 11.17 फीसदी बढ़कर 83,092 इकाई पर रही। दुपहिया की बिक्री 7.54 प्रतिशत बढ़ी और मई में 18,44,947 इकाई हो गई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5.29 फीसदी बढ़ी और 83,823 इकाई दर्ज की गयी। इसमें 7.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहनों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।
    फाडा के अध्यक्ष सी.एम. विग्नेश्वर ने इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद मई में वाहनों की बिक्री अच्छी बनी रही। दुपहिया वाहनों में शहरी इलाकों में बिक्री 11.75 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि ग्रामीण इलाकों में 4.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खास बात यह है दुपहिया में ईवी की हिस्सेदारी 9.25 प्रतिशत बढ़ी है। यह एक साल पहले 6.11 प्रतिशत पर थी।
    वहीं, यात्री वाहनों की बिक्री ग्रामीण इलाकों में ज्यादा तेजी से बढ़ी। वहां इसकी वृद्धि दर 30.35 प्रतिशत रही जबकि शहरी इलाकों में यह 18.80 फीसदी दर्ज की गई। इसमें भी सीएनजी की हिस्सेदारी बढ़कर 23.34 प्रतिशत पर और ईवी की 6.63 प्रतिशत पर पहुंच गई। विग्नेश्वर ने कहा कि कुल मिलाकर मई में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत पर रही। कुल मिलाकर वाहनों की बिक्री में ईवी का योगदान पहली बार 11 प्रतिशत के पार पहुंचा है।

    business Desh New Delhi Retail vehicle sales broke all records in May. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.