Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावणराज था सपा और कांग्रेस के शासनकाल में : योगी
    • आईएएस अफसर को बैंक घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार
    • कमिश्नर चौराहे से यशोदा कुंज तक केवल चार स्थानों पर होगा यू टर्न, बनेंगे गोल चक्कर; प्रत्येक 500 मीटर पर लगेंगी कलाकृतियां
    • कांवड़ यात्रा से पूर्व गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सर्वे को टीमों का गठन
    • 3 दिन से लापता किशोर की हत्या कर बोरे में शव नाले में फेंका
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»‘रेरा’ घर खरीदारों की बजाय बिल्डरों को लाभ पहुंचा रहा : कोर्ट
    देश

    ‘रेरा’ घर खरीदारों की बजाय बिल्डरों को लाभ पहुंचा रहा : कोर्ट

    adminBy adminFebruary 13, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सभी राज्यों के लिए रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के गठन पर पुनर्विचार करने का यह सही समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह संस्था घर खरीदारों के बजाय, दागी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रेरा पुनर्गठन पर विचार करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि रेरा का गठन घर खरीदारों के लिए किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह से निराश और हताश हैं। पीठ ने जोर देकर कहा, अगर इस संस्था को समाप्त कर दिया जाए तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी।

    पीठ ने हिमाचल प्रदेश सरकार को ‘रेरा’ दफ्तर को पसंद के स्थान पर स्थानांतरित करने की अनुमति देते हुए ये टिप्पणियां कीं।

    राज्य सरकार व अन्य द्वारा दायर याचिका पर पीठ ने नोटिस भेजा। जिसमें हिमाचल हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जो राज्य के ‘रेरा’ कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने से संबंधित था। राज्य सरकार ने अधिवक्ता सुगंधा आनंद के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि हिमाचल प्रदेश ‘रेरा’ दफ्तर को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने का निर्णय शिमला शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए लिया गया था। यह पूरी तरह से प्रशासनिक कारणों पर आधारित था।

    हाईकोर्ट के निर्देश पर रोक
    हाईकोर्ट ने इससे पहले ‘रेरा’ कार्यालय के स्थानांतरण से संबंधित जून 2025 की अधिसूचना पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। बाद में, 30 दिसंबर 2025 को अपने आदेश में, हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश को जारी रखने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 30 दिसंबर के हाईकोर्ट के निर्देश पर रोक लगा दी है।

    Rera supreme-court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रावणराज था सपा और कांग्रेस के शासनकाल में : योगी

    June 19, 2026

    आईएएस अफसर को बैंक घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार

    June 19, 2026

    कमिश्नर चौराहे से यशोदा कुंज तक केवल चार स्थानों पर होगा यू टर्न, बनेंगे गोल चक्कर; प्रत्येक 500 मीटर पर लगेंगी कलाकृतियां

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.