Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 31 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित
    • लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश
    • माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की सुनियोजित विकास का सपना कैसे हो साकार, जब राजनेता ही कच्ची कालोनी अवैध निर्माण और भूमाफियाओं का समर्थन कर रहे है, 80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण
    • वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने और अंडमान जेल को धार्मिक स्थल घोषित करने में देर नहीं करनी चाहिए
    • सिद्धांतों से भरा था चौधरी चरण सिंह का जीवन, हमेशा दूसरों के कष्ट निवारण के लिए वो करते थे काम
    • त्येाहार पर भाईचारा सदभावना बनाने और हंसी खुशी त्योहार संपन्न कराने पर डीएम डॉ वीके सिंह को नागरिकों ने दी बधाई
    • सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी
    • धर्मशाला की खूबसूरती के दीवाने हुए क्रिकेट सितारे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जेल से रिहा कैदी ने जेलर का अकाउंट किया खाली, 30 लाख निकाले
    देश

    जेल से रिहा कैदी ने जेलर का अकाउंट किया खाली, 30 लाख निकाले

    adminBy adminOctober 11, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजमगढ़ 11 अक्टूबर। आजमगढ़ में जेल से जमानत पर बाहर आए एक कैदी ने जेल अधीक्षक का बैंक अकाउंट ही खाली कर दिया। उसने सरकारी खाते से करीब 30 लाख रुपए पार कर दिए। करीब डेढ़ साल तक अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल, आरोपी ने पहले उनकी चेकबुक चुराई। फिर फर्जी साइन कर कई बार में उससे 30 लाख से ज्यादा रुपए निकाले। मामला जब सामने आया तो सभी का सिर चकरा गया।

    आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में था। 24 मई 2024 को उसे जमानत मिली। रिहा होने से पहले उसने चेकबुक चुराई। इसके बाद आरोपी 18 महीनों तक पैसे निकालता रहा। घटना का खुलासा 22 सितंबर को उस वक्त उजागर हुआ, जब कैदी ने खाते से 2.60 लाख रुपए निकाले।

    जैसे ही जेल अधीक्षक के फोन पर पैसे निकालने का मैसेज आया तो उन्होंने अकाउंटेंट से पूछा। लेकिन, उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं था। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पूरा धोखाधड़ी का मामला सामने आया। खुलासे के बाद जेल अधीक्षक ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ के उच्च अधिकारियों ने आजमगढ़ के जेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

    कैदी की पहचान रामजीत यादव (40) के रूप में हुई है। वह जमुआ शाहगढ़ थाना बिलरियागंज का रहने वाला है। साल 2011 में वह अपनी पत्नी अनीता की हत्या के मामले में जेल गया था। साल 2017 में उसे पहली बार जमानत मिली। जेल से रिहा होने के बाद रामजीत ने नीतू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

    24 फरवरी 2023 को कोर्ट ने उसे पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई, जिसके बाद उसे दोबारा जेल भेजा गया। रामजीत यादव को जेल के अंदर कामकाज की जिम्मेदारी मिली। इसी दौरान उसने जेल प्रशासन के कामकाज और बैंक चेक पर दस्तखत करने का तरीका समझ लिया।

    20 मई 2024 को जब वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ, तो उसने अकाउंटेंट के कमरे से केनरा बैंक की चेकबुक चुरा ली। इसके बाद के जेल खाते का स्टेटमेंट निकाला गया, तब पूरे मामला सामने आया।

    मामले के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह ने कोतवाली आजमगढ़ में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इस धोखाधड़ी में रामजीत यादव उर्फ संजय (मुख्य आरोपी), शिवशंकर उर्फ गोरख (पूर्व कैदी), वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद (लेखाधिकारी) और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय का नाम शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रामजीत यादव ने जेल से रिहा होने के अगले दिन यानी 21 मई 2024 को खाते से 10 हजार रुपए निकाले। 22 मई को 50 हजार रुपए और कुछ दिन बाद 1.40 लाख रुपए खाते से निकाले। इस दौरान जेल प्रशासन को न ही इस चोरी की और न ही चेकबुक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी ने लगभग 18 महीनों तक पैसे निकालते रहा।

    22 सितंबर 2025 को जब खाते से 2.60 लाख रुपए निकाले गए, तब जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह का ध्यान इस पर गया। दरअसल, उनके फोन पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। जब उन्होंने जेल अकाउंटेंट मुशीर अहमद से जानकारी ली, तो उनके पास कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।

    azamgarh tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 31 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित

    May 30, 2026

    लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश

    May 29, 2026

    माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की सुनियोजित विकास का सपना कैसे हो साकार, जब राजनेता ही कच्ची कालोनी अवैध निर्माण और भूमाफियाओं का समर्थन कर रहे है, 80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.