Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग
    • पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
    • सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
    • गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
    • अमेरिका में ‘फेक’ पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसा भारतीय युवक, गोली मारकर हत्या
    • तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
    • मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
    • हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एक अप्रैल 28 से दोपहिया पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण होगा बंद
    देश

    एक अप्रैल 28 से दोपहिया पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण होगा बंद

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments75 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 अप्रैल। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026 का मसौदा जारी कर दिया है। इसमें सरकार ने एक अप्रैल 2027 से तिपहिया और एक अप्रैल 2028 से दोपहिया में केवल ईवी में पंजीकरण की अनुमति की योजना बनाई है यानी इस तिथि के बाद दिल्ली में पेट्रोल वाले दोपहिया वाहन पंजीकृत नहीं हो सकेंगे।

    नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ करने का प्रविधान किया गया है। इससे दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 30 हजार से 1.50 लाख तक का लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार ने ईवी नीति के माध्यम से अगले चार वर्षों में राजधानी को ‘इमिशन फ्री बनाने का खाका खींचा है। नीति में ईवी कार खरीदने पर सब्सिडी का प्रविधान नहीं किया गया है, मगर 30 लाख तक की कारों पर पंजीकरण व रोड टैक्स माफ किया जाएगा। वहीं, उम्र पूरी कर चुके वाहनों को लोग ज्यादा स्क्रैप कराएं, इसके लिए ईवी नीति में प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है। निजी कार को स्क्रैप कराकर नई ईवी कार पर एक लाख रुपये देने का प्रस्ताव है।

    ईवी वाहन खरीदने पर मिलेगी छूट
    सरकार ने चार साल के लिए ईवी वाहन खरीदने पर छूट दिए जाने के लिए 3954.25 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इसमें पहले वर्ष ई दो पहिया वाहन खरीद पर 30 हजार रुपये, ई तीन पहिया वाहन पर 50 हजार रुपये और ई माल ढुलाई वाहन पर एक लाख रुपये की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी पूरी तरह माफ की जाएगी। इस तरह माल ढुलाई वाहनों पर यह छूट करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। हालांकि, एक वर्ष बाद वाहनों पर छूट कम कर दी जाएगी।

    हर डीलर के पास चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य
    नीति में चार्जिंग पर भी फोकस किया गया है। अब हर डीलर के पास चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य होगा। सरकार बैटरी स्वै¨पग इन्फ्रास्ट्रक्चर और पुरानी बैटरियों की रीसाइ¨क्लग पर भी तेजी से काम करेगी।

    नीति के मसौदे पर 30 दिनों तक दिए जा सकते हैं सुझाव
    दिल्लीवासियों से अपील गई है कि EV पॉलिसी ड्राफ्ट को पढ़कर हमें अपने सुझाव और टिप्पणियां अगले 30 दिनों के भीतर ई-मेल के माध्यम से evpolicy2026@gmail.com पर या डाक द्वारा संयुक्त आयुक्त (ईवी), परिवहन विभाग, जीएनसीटीडी, 5/9, अंडर हिल रोड, दिल्ली-110054 के पते पर भेजें।

    delhi delhi-ev-policy-2026 petrol-twowheeler tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग

    June 7, 2026

    पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार

    June 7, 2026

    सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.