Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रामपुरः सेवा ट्रस्ट को सौंपा गुरूद्वारे का संचालन
    देश

    रामपुरः सेवा ट्रस्ट को सौंपा गुरूद्वारे का संचालन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 20, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर (रामपुर) 20 नवंबर। हाईकोर्ट में चल रहे अवमानना के मामले में 21 नवंबर को होने वाली सुनवाई से दो दिन पहले प्रशासन ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह पसियापुरा का संचालन गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट को सौंप दिया। अधिकार मिलने के बाद बुधवार को धार्मिक कार्यों का संचालन भी शुरू हो गया। प्रशासन की एक पक्ष को अपने चहेतों को गुरुद्वारा संचालन सौंपने की मंशा नाकाम हो गई।

    बुधवार शाम उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह पसियापुरा गुरुद्वारे पहुंचे। वहां हजारा परिवार पक्ष को भी बुलाया गया था। एसडीएम ने इस पक्ष की संस्था गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर को गुरुद्वारे की चाबियां और प्रबंधन की कमान सौंपी। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने इसके बाद गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की और प्रशासन का आभार जताया।

    गुरुद्वारे के प्रबंधन और संचालन को लेकर पिछले करीब तीन सालों से हजारा परिवार पक्ष और बाबा अनूप सिंह पक्ष में विवाद चला आ रहा था। इस दौरान अक्सर नए घटनाक्रम होते रहते थे।

    बीती 15 सितम्बर को गुरुद्वारे में दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चले थे और फायरिंग भी हुई थी। इसके बाद तत्कालीन डीएम व एसपी ने गुरुद्वारे पर तालाबंदी कराकर क्यूआरटी, पीएसी समेत जिले भर से बुलाई गई भारी फोर्स तैनात कर दी थी। तब से यही स्थिति लगातार चली आ रही थी।

    यह मामला दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में भी पहुंच चुका है और सिविल न्यायालय व उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। बीते दिनों सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने स्थानीय प्रशासन को गुरुद्वारे के प्रबंधन का अधिकार हजारा परिवार पक्ष को देने के आदेश दिए थे।

    एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ट्रस्ट को गुरुद्वारे के प्रबंधन का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मौके पर कोई विरोध नहीं पाया गया, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था अभी यथावत रहेगी। हजारा परिवार पक्ष के सतेन्द्र सिंह ने न्यायालय से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया है। दूसरी ओर, बाबा अनूप सिंह पक्ष के जसजीत सिंह ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गलत बताया है और कहा है कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

    ट्रस्टी पक्ष के सतेंद्र सिंह के अनुसार, एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने तीन सप्ताह के अंदर आदेशों का अनुपालन कराने के लिए समय मांगा था। 21 नवंबर को हाईकोर्ट में आदेश की अवहेलना मामले में तारीख भी नियत है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसडीएम अरुण कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ नवाबगंज पहुंचे।

    सिविल न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराते हुए ट्रस्टी सतनाम कौर को गुरुद्वारे में प्रवेश कराया और जिम्मेदारी सौंप दी। ट्रस्टी सतनाम कौर ने बताया, पुलिस-प्रशासन ने हाईकोर्ट की तारीख से दो दिन पहले उन्हें गुरुद्वारे का संचालन सौंपा है।

    bilaspur rampur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.