Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल में होगा सिर्फ पांच दिन काम, काम के घंटे भी बदले
    • निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा
    • पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक
    • कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग
    • बीएड की छात्रा ने ऑनलाइन शापिंग एप से सल्फास मंगाकर खाया, मौत
    • जाली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत, 26 से ज्यादा घायल
    • एके-47 को बताया खिलौना ग्रेनेड को परफ्यूम; संदिग्ध आतंकी को क्लीनचिट, दरोगा सस्पेंड, सीओ हटाए गए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
    देश

    यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मार्च। यूपी के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। वहीं लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं. अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है.

    मौसम विभाग ने यूपी के करीब 40 जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. इनमें प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके शामिल हैं.

    इन जिलों में ओले गिर सकते हैं: आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर एवं आसपास.

    इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी: प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास.

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भाग में पछुआ एवं पुरवा हवाएं चलीं. इसके चलते बीती रात से ही प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों तथा मध्यवर्ती जिलों में बिजली गिरने के साथ ही रुक-रुक कर हल्की वर्षा हो रही है. इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसा मौसमी तंत्र 16 मार्च तक बने रहने की संभावना है. 17 और 18 मार्च से ही मौसम शुष्क होगा. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर आरम्भ होकर 21 मार्च तक चलेगा.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नेपाल में होगा सिर्फ पांच दिन काम, काम के घंटे भी बदले

    April 6, 2026

    निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा

    April 6, 2026

    पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.