नई दिल्ली, 06 अप्रैल (अम)। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट और विदेश में कारोबार होने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरमा पर चुनावी हलफनामे में कई जानकारियां छुपाने के आरोप भी लगाए और चुनाव आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देकर हमला बोला। खेड़ा ने गत दिवस आरोपों के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने दावा किया कि भुइयां के पास यूएई, एंटीगुआ एंड बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट हैं, जो 2021 से 2022 के बीच जारी हैं। हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख ने सवाल उठाया कि भारतीय कानून दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता, ऐसे में एक भारतीय नागरिक के पास कई देशों के पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं। खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि भुइयां के पास दुबई में दो संपत्तियां हैं। खेड़ा ने कहा कि विदेश में कई लोगों के पास संपत्तियां होती हैं, लेकिन जब पति या पत्नी में से कोई चुनाव लड़ता है तो उसके लिए इन संपत्तियों का खुलासा हलफनामे में करना अनिवार्य होता है। फिर भी, सरमा के हलफनामे में दुबई की इन दो संपत्तियों का कोई जिक्र नहीं है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी पत्नी की दुबई में स्थित संपत्तियों का खुलासा क्यों नहीं किया? खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी अमेरिका के व्योमिंग में स्थित एक कंपनी की मालिक हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी के सदस्यों की सूची में दंपती और उनके बेटे के नाम शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा ने फर्जी कंपनियां बनाकर व्योमिंग में अपना पैसा छिपा रखा है। खेड़ा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना होगा कि क्या वे इन मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करेंगे।
सत्ता में आए तो करेंगे कानूनी कार्रवाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वह लगातार बेतुकी बातें करते हैं ताकि राज्य सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाया जा सके। असम के पुराने नेताओं ने कभी राज्य को बांटने की कोशिश नहीं की, पर वर्तमान मुख्यमंत्री लगातार नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि न सिर्फ सरमा, बल्कि उनका परिवार भी भ्रष्टाचार में शामिल है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

