बहराइच, 06 अप्रैल (अम)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलर प्रिंटर से जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गत दिवस यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गत दिवस की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से नकली नोट और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम ने गुजरातीपुरवा मोड़ के पास चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट (500 रुपये के 23 नोट) और एक कलर प्रिंटर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय ‘उत्तराखंड’ और सलीम उर्फ सूरज ‘उत्तराखंड’, तथा बहराइच जिले के गुलरिहा निवासी हरिराम लोध और अर्जुन के रूप में हुई है।
एसपी ने कहा कि गुरुचरन सिंह उर्फ विजय एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ लखीमपुर खीरी में गंभीर धाराओं में कम से कम सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे कलर प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के जाली नोट तैयार करते थे और असली नोटों के बदले तीन गुना नकली नोट देकर उन्हें बाजारों और दुकानों में चलाते थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ खैरीघाट थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी के अनुसार, मामले की गहन जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

