अंबेडकरनगर, 06 (अम)। सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव की बीएड द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने ऑनलाइन एप से सल्फास मंगवाकर खा लिया। उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में छात्रा की मौत हो गई। गत दिवस पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतका के परिजनों के मुताबिक गत दिवस घर पर छात्रा लक्ष्मी (24) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
छात्रा की बड़ी बहन अंजली व भाई विवेक का आरोप है कि लक्ष्मी ने एक शॉपिंग एप के माध्यम से सल्फास ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 27 मार्च को हुई थी। इस बात का खुलासा छात्रा के मोबाइल फोन की जांच से हुआ है। अलीगंज इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि एक एप के माध्यम से सल्फास दवा मंगाने की बात सामने आ रही है।
बेटी की असमय मौत से घर में मातम पसर गया है। पिता योगेंद्र गहरे सदमे में हैं, वहीं मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि खतरनाक कीटनाशक और जहरीले पदार्थ ऑनलाइन कैसे बेचे जा रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

