Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन तेज हवा और बिजली कड़कने की चेतावनी
    देश

    यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन तेज हवा और बिजली कड़कने की चेतावनी

    adminBy adminOctober 2, 2025No Comments76 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 02 अक्टूबर। यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। फतेहपुर में सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। दशहरे पर आज 36 जिलों में अलर्ट है। गुरुवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि कही भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया है। लेकिन हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

    2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, मऊ, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

    इसी तरह आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

    सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, यह प्रणाली उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है और इसके कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 3 से 6 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

    जानकारी के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। वहीं, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.