Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेलवे ने सस्ती और तेज लॉजिस्टिक सेवा शुरू की
    देश

    रेलवे ने सस्ती और तेज लॉजिस्टिक सेवा शुरू की

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 15, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 15 अक्टूबर। रेलवे ने मंगलवार से सड़क परिवहन की तुलना में तेज और किफायती डोर-टू-डोर नई लॉजिस्टिक सेवा शुरू की। इस पहल के तहत तीन प्रमुख सेवाओं की शुरुआत की गई, जो सामान भेजने के तरीके को पूरी तरह से बदल देंगी।

    इस पहल की शुरुआत के तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखकर दिल्ली से कंटेनर ट्रेन को रवाना किया। वैष्णव ने कहा कि इसके तहत डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक सेवा से क्षमता बढ़ेगी। माल परिवहन कम दरों पर तेजी से होगा। रेलवे की नई सेवा न केवल तेज बल्कि किफायती भी है। सड़क मार्ग से 22.5 टन माल भेजने में जहां लगभग 1.60 लाख रुपये खर्च होते हैं, वहीं ट्रेन से इसकी लागत 1.48 लाख आती है। इससे 12 हजार यानी 7.5 फीसदी की बचत होती है। सड़क मार्ग से 100 घंटे लगते हैं, तो रेल मार्ग से यह दूरी 48 से 60 घंटे में तय होगी।

    120 घंटे में डिलीवरी
    कार्गो को सड़क से रेलवे की ओर आकर्षित करने के लिए दिल्ली और कोलकाता के बीच एक सुनिश्चित ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की है। इसके तहत 120 घंटे के भीतर माल गंतव्य तक पहुंचाने की गारंटी दी गई है। इसका रूट दिल्ली-आगरा-कानपुर-कोलकाता होगा।

    दो वर्षों के लिए योजना मंजूर हुई है
    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह देश की पहली डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक्स सेवा है. भारतीय रेल की तरफ से लॉजिस्टिक्स सेवाओं के आधुनिकीकरण व ग्राहक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. यह परियोजना दो वर्षों के लिए स्वीकृत की गई है. आवश्यकता के अनुसार अगले दो वर्ष के लिए और भी बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सोनिक गुड्स शेड कैटेगरी वन का है.

    ये संभालेगा जिम्मेदारी: यहां पर हर माह करीब 13 रैक से खाद्य अनाज, उर्वरक, सीमेंट व अन्य उत्पाद आते हैं. लगभग 80 कोच लोडिंग के लिए हैं. सीनियर डीसीएम ने बताया कि कॉन्कोर गुड्स शेड सफाई, परिसंपत्तियों के रखरखाव सभी कानूनी और पर्यावरणीय नियमों की जिम्मेदारी संभालेगा. कॉन्कोर ही गोदाम, कंटेनर स्टोरेज आदि का विकास भी करेगा. रेलवे की जमीनों पर बनने वाली परिसंपत्तियां रेलवे की ही होंगी. यहां पर मजदूरों और व्यापारियों के लिए सार्वजनिक उपयोग की सुविधाएं भी होंगी.

    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यह परियोजना रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग, माल ढुलाई की दक्षता बढ़ाने और ग्राहकों को एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है. भारतीय रेल की कनेक्टिविटी को डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक्स सेवा मजबूत करेगी.

    INDIAN RAILWAYS PARCEL BOOKING lucknow railways tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.