Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा
    • मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील
    • यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
    • लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, स्कूटी से टकराई बुलेट
    • पदोन्नति की मांग आठ साल की सेवा पूरी होने से पहले नहीं कर सकते : कैट
    • बीएसए सीतापुर सहित नौ शिक्षा अधिकारी होंगे सम्मानित
    • घूसखोरी के आरोप में बस्ती का वरिष्ठ सहायक निलंबित
    • सपा नेता के रिसॉर्ट पर छापा, 88 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में मैनेजर समेत 6 पर FIR
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सपा नेता के रिसॉर्ट पर छापा, 88 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में मैनेजर समेत 6 पर FIR
    देश

    सपा नेता के रिसॉर्ट पर छापा, 88 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में मैनेजर समेत 6 पर FIR

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 16 मार्च। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। काकोरी इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता सोनू कन्नौजिया के रिसॉर्ट पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए दर्जनों सिलेंडर बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता, उनकी पत्नी और गैस एजेंसी मालिक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, जिला आपूर्ति अधिकारी को सूचना मिली थी कि मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट के परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को छिपाकर रखा गया है। 14 मार्च को पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो रिसॉर्ट के अंदर एक ट्रक खड़ा मिला जिसमें भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे।

    छापेमारी के दौरान अधिकारियों को मौके से निम्नलिखित अवैध स्टॉक मिला:-

    • 14.2 किलो वाले 65 खाली सिलेंडर
    • 14.2 किलो वाले 9 भरे हुए सिलेंडर

    जांच में पता चला कि इन सिलेंडरों के संबंध में न तो कोई वैध रिफिल वाउचर था और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन सिलेंडरों को इब्राहिमगंज गांव स्थित एक नए गोदाम में शिफ्ट करने की तैयारी में थे।

    गैस एजेंसी सपा नेता सोनू कन्नौजिया की पत्नी मंजू कन्नौजिया के नाम पर है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में शामिल हैं:-

    • सोनू कन्नौजिया (सपा नेता)
    • मंजू कन्नौजिया (गैस एजेंसी मालकिन)
    • सुरेंद्र कुमार (रिसॉर्ट मालिक)
    • इफ्तिदा हुसैन (गैस एजेंसी मैनेजर)
    • जमील अहमद और साहिल

    प्रशासन की टीम ने जब आलमबाग स्थित एजेंसी के मुख्य गोदाम का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। हालांकि, पास के ही एक खेत में एक और ट्रक खड़ा मिला, जिसमें बॉटलिंग प्लांट से लाए गए 360 घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे। पुलिस ने इन सभी सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है।

    Black Marketing Gas Cylinder lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा

    March 16, 2026

    मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील

    March 16, 2026

    यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.