बागपत, 07 जुलाई (ता)। बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। बागपत के गांगनौली गांव के पास हाल ही में हुई बारिश के बाद एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाए गए मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह मिट्टी का कटाव होने से सुरक्षा रेलिंग भी धंस गई है, जिससे भविष्य में हादसे की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने जो वीडियो बनाया है, उसमें देखा जा सकता है कि कई जगहों पर सड़क के नीचे की भी मिट्टी बह गई है। यहां से भारी वाहन निकलने पर सड़क धंस सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों के कारण हाईवे की रेलिंग भी बेहद कमजोर हो गई है।
यह पहली बार नहीं है जब इस एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। इससे पहले शामली जनपद की सीमा में भी एक्सप्रेस-वे पर बड़े गड्ढे मिलने का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जांच कराई थी और निर्माण एजेंसी के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए थे और लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई भी की गई थी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

