Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक
    • आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक
    • भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव
    • बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • हनुमान जी को क्यों बनाया भगवान श्रीराम ने अयोध्या का रक्षक?
    • देशभर से 2026 के अंत तक हट जाएंगे टोल प्लाजा, हाइवे पर 120 की रफ्तार में कटेगा टैक्स
    • खरीदें दमदार स्मार्टफोन ₹30,000 से कम में
    • Instagram से हट गया एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, प्राइवेट चैट हो सकती है लीक!
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत
    देश

    स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत

    adminBy adminMarch 3, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खतौली 03 फरवरी। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद संवेदनशील मोड़ ले लिया है। स्कूल के उपप्रबंधक राजवीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू पर हुए हमले के मुख्य आरोपी और पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर से न केवल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, बल्कि उन तमाम सवालों को फिर से जीवित कर दिया है जो स्कूल के विवाद के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे।

    मूल रूप से खतौली के ताजपुर गांव का निवासी आशीष चौधरी पुत्र हरेंद्र सिंह सोमवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला क्षेत्र के वलीदपुर कट के पास गन्ने के खेत में अचेत अवस्था में मिला था। उसकी ऑल्टो कार भी वहीं पास में खड़ी थी। उसे उपचार के लिए मेरठ के आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है। हालांकि, पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली उसकी जेब से बरामद वह ढाई पन्ने का सुसाइड नोट है, जो अब जांच का केंद्र बन गया है।

    यह घटना इसलिए भी अत्यंत चर्चा में है क्योंकि आशीष की मौत जिस आर्यावर्त अस्पताल में हुई, उसके संचालक डॉक्टर मलय शर्मा हैं। गौरतलब है कि स्कूल विवाद में नामजद मुख्य आरोपी और पूर्व प्रधानाचार्या डॉक्टर ममता दत्त शर्मा, डॉक्टर मलय शर्मा की सगी साली हैं। स्कूल के उपप्रबंधक राजवीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू ने पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री और डीजीपी आदि को भेजे शिकायती पत्रों में यह लिखित आरोप लगाए हैं कि डॉक्टर मलय शर्मा और डॉक्टर ममता दत्त शर्मा मिलकर स्कूल पर कब्जा करने के उद्देश्य से उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। आशीष की मौत के बाद राजवीर सिंह वर्मा के पुराने आरोप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

    हमले की पृष्ठभूमि और कानूनी पेच
    पूरा मामला 19 मई 2025 का है, जब स्कूल परिसर में राजवीर सिंह वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। स्कूल चेयरमैन कर्मवीर सिंह की तहरीर पर तत्कालीन प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा, पीटीआई आशीष चौधरी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी नामजद आरोपियों को चार्जशीट भी कर दिया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस बीच मुख्य आरोपी आशीष की मौत ने केस की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जांच के घेरे में कॉल रिकॉर्ड्स और सुसाइड नोट
    आशीष की मौत के पीछे व्यक्तिगत तनाव, कानूनी दबाव या कोई बाहरी षड्यंत्र, इन तीनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो मौत से ठीक पहले आशीष की किसी महिला से फोन पर लंबी बहस हुई थी। पुलिस अब सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसमें दर्ज किए गए तथ्यों की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच हर पहलू को छूएगी ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह वाकई आत्महत्या थी या कोई सोची-समझी साजिश।

    आगे की कार्रवाई
    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति साफ होगी। साथ ही सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक

    May 11, 2026

    आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक

    May 11, 2026

    भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.