Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार
    देश

    गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 13, 2025No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर 13 सितंबर। नगर के अमन लाज व मंगल गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

    पुलिस ने इन गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर अनैतिक कृत्य में लिप्त चार पुरुषों व चार महिलाओं की गिरफ्तारी की है। आरोपितों की पहचान नगर निवासी अनवर, सिराज, श्रीदत्तगंज के बरकत अली व देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी सहजराम के तौर पर हुई है।

    पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नगर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का कार्य कुछ स्थानों पर चल रहा है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के निर्देशन में टीम बनाई गई। टीम में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व महिला थाना प्रभारी पूनम यादव को शामिल किया।

    टीम ने नगर में तीन स्थानों पर छापेमारी की। मंगल गेस्ट हाउस व अमन लाज में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए। बस स्टाप सिविल लाइन मुहल्ला स्थित अमन लाज से अनवर, सिराज, बरकत अली एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

    वहीं पहलवारा मुहल्ला में टीटू सिनेमा के निकट स्थित मंगल गेस्ट हाउस से सहजराम व दो महिलाओं की गिरफ्तारी की गई। दोनों लाज में छापेमारी के आधार पर दो अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए। इनसे मिली सूचना के आधार पर तीसरे स्थान पर छापेमारी की गई।

    वहां पुलिस को साक्ष्य मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है। उस स्थान की छापेमारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमन लाज व मंगल गेस्ट हाउस से गिरफ्तार की गई महिलाएं बलरामपुर व गैर जनपदों की हैं। इस पूरे प्रकरण में सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

    balrampur sex-racket tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.