नई दिल्ली, 07 जुलाई (ता)। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिए जल्द ही नई खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि इस साल पहला अग्निवीर बैच का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा लेकिन इससे पहले तीनों सेनाओं ने इन जवानों को स्थाई करने के लिए 25 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार थल, वायु और नौसेना के अधिकारी अग्निवीरों की संख्या बढ़ाना चाहते है और 75 प्रतिशत तक स्थाई करने का प्रस्ताव भी भेज सकते है जिससे जवानों को मेरिट के आधार पर परमानेंट किया जा सकेगा।
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच इस साल खत्म हो जाएगा और 4 वर्ष की देश सेवा भी पूरी हो जाएगी लेकिन इस बैच के पूरे होने के से पहले तीनों सेना इन जवानों को स्थाई करने का प्लान कर रही है और सेना में परमानेंट होने के लिए जवानों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा और कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि अभी इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद चयनित अग्निवीरों को 4 साल में रिटायर नहीं किया जाएगा। साथ ही इस योजना में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
अगर इन जवानों को सेना में परमानेंट शामिल किया जाता है तो भारतीय सेना की मजबूती बढ़ेगी और देश को फायदा मिलेगा। वहीं माना जा रहा है कि अभी सिर्फ प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है लेकिन सरकार की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है।
ऑपरेशन सिंदूर के समय स्वदेशी हथियारों का प्रयोग करते हुए कई आतंकी ठिकानें उड़ाए थे और अब भारत सरकार ने कई आधुनिक हथियार, ड्रोन का बढ़ता प्रयोग, मॉर्डन समय पर आधारित तकनीकों का प्रयोग करने के लिए जवानों की जरूरत है और अग्निवीर के जवानों को स्थाई करने के लिए भी यही कारण सामने आ रहे है जिससे अनुभव के साथ देश की सेवा कर सकें।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

