Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 दिन बंद रहेगा मेरठ रोड का फ्लाईओवर
    • आसपा ने चुनाव से पहले सपा-बसपा को दिया झटका
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल
    • पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा
    • ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल
    • पैसे मांगने पर ढाबा मालिक की पिटाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीच रास्ते निजी एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म, पंप पर नहीं मिला तेल, मरीज की मौत
    देश

    बीच रास्ते निजी एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म, पंप पर नहीं मिला तेल, मरीज की मौत

    adminBy adminApril 24, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया 24 अप्रैल। निजी एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल नहीं मिलने के कारण बुधवार रात 50 वर्षीय छट्टू शर्मा की तड़पकर मौत हो गई। पंप संचालक के पेट्रोल नहीं देने पर ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव ने रात में ही बैरिया एसडीएम संजय कुशवाहा को फोन कर मदद मांगी, लेकिन एसडीएम ने भी पल्ला झाड़ लिया।

    सीएमओ डा. आनंद कुमार ने बताया कि निजी एंबुलेंस के संचालन का लेखा-जोखा परिवहन विभाग के पास होता है। छट्ठू शर्मा को बुधवार रात 10 बजे के करीब सीने में तेज दर्द उठा। स्वजन ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव को दी। निजी एंबुलेंस में ईंधन की जांच किए बिना प्रधान, छट्टू शर्मा व उनके स्वजन जिला अस्पताल के लिए निकले। अभी दो किमी आगे बढ़ते ही एंबुलेंस का पैट्रोल खत्म हो गया। भूषण पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन पर स्वजन व प्रधान ने संचालक से पांच लीटर पेट्रोल देने की बात कही, लेकिन सेल्समैन संजय कुमार ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर मना कर दिया। काफी गुहार लगाने के बाद जब सेल्समैन नहीं माना तो प्रधान ने बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संजय कुशवाहा को फोन किया।

    आरोप है कि एसडीएम ने निजी एंबुलेंस होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। किसी तरह तीन चार मोटरसाइकिलें मंगाई गई और उससे पेट्रोल निकालकर एंबुलेंस में डाला गया। इसके बाद सदर अस्पताल के लिए जाते समय रास्ते में ही छट्ठू की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पंप संचालक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा बैरिया एसडीएम संजय कुशवाहा ने बताया कि प्रधान का फोन आया था। एंबुलेंस निजी होने के कारण उनको पंप संचालक से ही बात करने के लिए कहा गया था। डीएसओ देवमणि मिश्र ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत यदि पेट्रोल स्टाक में है तो कोई भी मना नहीं कर सकता। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि निजी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में होता है। बिना पर्याप्त ईंधन के एंबुलेंस रखना गंभीर लापरवाही है। इसके लिए कार्रवाई हो सकती है।

    ballia tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 दिन बंद रहेगा मेरठ रोड का फ्लाईओवर

    May 14, 2026

    आसपा ने चुनाव से पहले सपा-बसपा को दिया झटका

    May 14, 2026

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.