Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर
    • अदालतों में मुकदमों की संख्या कम करने हेतु छोटे मामलों का तुरंत हो निस्तारण, क्यों चला 7.65 रूपये का मुकदमा 50 साल
    • 12 करोड़ रूपये खर्च कर 119 किमी सड़कों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने का दावा, साहब जी मुंगेरी लाल के सपने बनकर ना रह जाए यह कथन
    • पुलिस-मजिस्ट्रेटों के दिमाग में कानून को लेकर भ्रम
    • देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR
    • रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग
    • रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
    • प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
    देश

    यूपी के प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

    adminBy adminDecember 17, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेठी/सहारनपुर 17 दिसंबर। आईपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक निवासी युवा बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। 30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची और प्रशांत आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए। प्रशांतवीर ने सहारनपुर की धरती पर चल कर यह मुकाम हासिल किया है। सहारनपुर में उन्होंने न केवल क्रिकेट, बल्कि जिंदगी के भी अहम गुर सीखे।

    प्रशांत के साथ राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा को चेन्नई ने ही एक समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। एतिहाद एरिना में मंगलवार को मिनी-ऑक्शन में चेन्नई ने राजस्थान और हैदराबाद को हराकर वीर को 14.2 करोड़ में अपने नाम किया। कार्तिक के लिए भी चेन्नई और हैदराबाद में खींचतान हुई, लेकिन आखिरकार चेन्नई ने तूफानी बल्लेबाज को 14.2 करोड़ में खरीद लिया।

    कौन है प्रशांत वीर
    प्रशांत वीर शुरुआत में UP T20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पहचाने गए, 20 साल के लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने इस साल की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है, उनकी इस तरक्की पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की नज़र पड़ी है और उन्होंने ट्रायल में उन्हें करीब से देखा है, क्योंकि वे रवींद्र जडेजा के लिए एक लंबे समय के उत्तराधिकारी की तलाश कर रहे हैं. यही कारण रहा कि ऑक्शन में सीएसके ने प्रशांत वीर को खरीदने के लिए एड़ी -चोटी का जोर लगा दिया.

    अमेठी के प्रशांत वीर की सफलता की ये खबर जैसे ही यह गूजीपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोग उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने खुशी के इस पल में अपने पति रामेन्द्र त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

    प्रशांत वीर यूपी के ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं. प्रशांत बल्ले से पावर हिटिंग बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं. हाल ही में सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में प्रशांत ने 7 मैच में 169.19 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका किया था. उन्होंने 37.33 की औसत से 112 करन बनाने का कमाल किया था. प्रशांत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए थे.

    प्रशांत वीर ने UPT20 में 10 मैचों में 320 रन और 8 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया, इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 155.34 का रहा. सीएसके के लिए प्रशांत वीर बैट और बॉल दोनों से मिडिल ओवर्स में एक अच्छा ऑप्शन हैं.

    आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने
    प्रशांत वीर: चेन्नई सुपरकिंग्स- 14.20 करोड़ रुपये – 2025
    कार्तिक शर्मा- चेन्नई सुपरकिंग्स- 14.20 करोड़, 2025
    आवेश खान: लखनऊ सुपर जायंट्स – 10 करोड़ रुपये – 2022
    कृष्णप्पा गौतम: चेन्नई सुपर किंग्स – 9.25 करोड़ रुपये – 2021
    शाहरुख खान: पंजाब किंग्स – 9 करोड़ रुपये – 2022
    राहुल तेवतिया: गुजरात टाइटन्स – 9 करोड़ रुपये – 2022
    क्रुणाल पांड्या: मुंबई इंडियंस – 8.8 करोड़ रुपये – 2018
    आकिब नबी: दिल्ली कैपिटल्स – 8.40 करोड़ रुपये – 2025
    वरुण चक्रवर्ती: किंग्स XI पंजाब – 8.40 करोड़ रुपये – 2019

    Amethi ipl-auction-2026 prashant-veer tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को पुरस्कार देने पर

    January 19, 2026

    अदालतों में मुकदमों की संख्या कम करने हेतु छोटे मामलों का तुरंत हो निस्तारण, क्यों चला 7.65 रूपये का मुकदमा 50 साल

    January 19, 2026

    12 करोड़ रूपये खर्च कर 119 किमी सड़कों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने का दावा, साहब जी मुंगेरी लाल के सपने बनकर ना रह जाए यह कथन

    January 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.