वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप गलत स्थान पर तुलसी के पौधे को लगाते हैं, तो अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की खास मान्यता होती है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में भी इस पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं जैसे- श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, श्वेत तुलसी और वन तुलसी आदि। लेकिन आमतौर पर घरों में ज्यादातर रामा और श्यामा तुलसी देखने को मिलती हैं।
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप गलत स्थान पर तुलसी के पौधे को लगाते हैं, तो अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके लाभ और वास्तु नियमों के बारे में…
कुछ विशेष दिनों पर रामा और श्यामा तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन घर में तुलसी लगाने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्ल पक्ष में भी इसे लगाना उत्तम माना गया है। लेकिन ख्याल रखें की शुक्ल पक्ष में भी इन तिथियों पर ही रामा और श्यामा तुलसी घर में लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।
वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार, भूलकर भी कुछ तिथियों में घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर और जीवन पर निगेटिव असर पड़ सकता है। एकादशी, शनिवार, रविवार और अष्टमी तिथि को तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। ऐसे में जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी भी आ सकती है। ऐसे में तुलसी लगाते समय दिन का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी को घर पर लगाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन इसको सही दिशा में लगाना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी को ईशान कोण यानी की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा संभव न होने पर आप उत्तर या पूर्व दिशा में रामा और श्यामा तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। वहीं रोजाना तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
वास्तु टिप्स :
रामा और श्यामा तुलसी को साफ स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही उस स्थान की नियमित साफ-सफाई जरूर करें। गंदगी वाली जगह पर तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
भूलकर भी घर में तुलसी का ऐसा पौधा नहीं रखना चाहिए, जिसके पत्ते पूरी तरह सूख गए हैं। क्योंकि जिस तरह से हरा-भरा पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है। वहीं सूखा तुलसी का पौधा घर में रखने से दरिद्रता भी आ सकती है।
तुलसी के पौधे को भूलकर भी रविवार और एकादशी तिथि को नहीं छूना चाहिए। वहीं इन दिनों में इस पौधे में जल नहीं डालना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी के पौधे को गलती से भी बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लाभ :
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। दोनों तुलसी के प्रकार को घर में लगाने से आसपास की निगेटिविटी दूर होती है। वहीं तुलसी भगवान श्रीहरि विष्णु को बेहद प्रिय है। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी के साथ मां विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं तुलसी घर में गरीबी से मुक्ति मिल सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। वास्तु के नियम के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

