अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

TazzaKhabar

लाइव समाचार

वाराणसी: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दूसरा भी क्षतिग्रस्त; पत्नी और दो बेटों समेत 6 दबे

वाराणसी: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दूसरा भी क्षतिग्रस्त; पत्नी और दो बेटों समेत 6 दबे

वाराणसी। सारनाथ के पचकोशी स्थित पैगंबरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान जमींदोज हो गया। मलबे में पटाखा कारोबारी राजू खान और उसके परिवार के करीब छह लोगों के दबने की सूचना मिली। धमाके से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, शाम 5:40 बजे तक राजू खान की मां मलबे में दबी हुई थीं। उन्हें निकालने के लिए बचाव दल सर्च ऑपरेशन चला रहा था।

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजू खान के मकान के बगल में स्थित दूसरे मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। विस्फोट के बाद आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मकान में पटाखों की मौजूदगी और दोबारा विस्फोट की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य के दौरान सतर्कता बरती जा रही थी।

पिछली खबर
← CJP के 'तिरंगा मार्च' पर HC का रोक से इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- एक्शन लेंगे
अगली खबर
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी →

संबंधित खबरें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में भव्य माता की चौकी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में…

मेरठ 16 अक्टूबर। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में आज एड्को बिल्डर्स की ओर से भ…

'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार होने का दावा…

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट
पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को ल…

वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज…

हमसे जुड़ें