अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

TazzaKhabar

लाइव समाचार

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

एल. मुरुगन ने पत्र में कहा था कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यों में जुटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मुरुगन ने कहा था कि वह जमीनी राजनीति में लौटना चाहते हैं और तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

मोदी कैबिनेट से जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू ने क्रमशः जून और जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। अब एल. मुरुगन का इस्तीफा मंत्रिपरिषद से किसी राज्य मंत्री का तीसरा इस्तीफा है।

पिछली खबर
← वाराणसी: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा, दूसरा भी क्षतिग्रस्त…
अगली खबर
Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New… →

संबंधित खबरें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में भव्य माता की चौकी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में…

मेरठ 16 अक्टूबर। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में आज एड्को बिल्डर्स की ओर से भ…

'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार होने का दावा…

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट
पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को ल…

वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज…

हमसे जुड़ें