गैस का संकट सभी दावों के बाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे एजेंसी संचालकों और जमाखोरों का हाथ है या जिला पूर्ति विभाग के अफसरों की नाकामी यह तो वही जान सकते हैं लेकिन गैस की कमी के चलते घरों में लकड़ी के चूल्हे व कोयलें की भटटी से खाना बनाने का काम हो रहा है उससे हो सकता है कि सिलेंडरों की मारामारी थोड़ी कम हो जाए लेकिन इनसे उत्पन्न होने वाले प्रदूषणों से कई योजनाएं प्रभावित होंगी ही इनसे प्रदूषण बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया सकता। मुझे लगता है कि गैस एजेंसियों पर अगर पकड़ बना ली जाए और अधिकारियों को सक्रिय किया जाए तो गैस की मारामारी में कमी आ सकती है और कोयला व लकड़ी जलाने से जो प्रदूषण बढ़ेगा उसका भी समाधान हो सकता है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
- हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
- कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
- बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
- पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
- Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
