Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    देश

    पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौतम बुद्ध नगर 28 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी मौजूद हैं. उद्घाटन से पहले सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान बुद्ध का एक पवित्र अवशेष भेंट किया गया.

    एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा. नोएडा में यह हवाई अड्डा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को बहुत लाभ पहुंचाएगा. यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा.
    उड़ानें इस क्षेत्र को दुनिया से जोड़ेंगी, और यह एक विकसित उत्तर प्रदेश के उदय का प्रतीक भी होगा. मैं इस भव्य हवाई अड्डे के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों, विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के लोगों को बधाई देता हूं.’

    पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई है। अच्छी बात हुई है। देशवासियों से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, इस संकट का सामना करना है। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है।

    प्रधानमंत्री ने कहा- देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

    जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भोजन, ईंधन तथा उर्वरक जैसी जरूरी चीजों की कमी के कारण दुनिया चिंतित है, भारत पूरी ताकत के साथ इस संकट का सामना कर रहा है. सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इसका बोझ आम परिवारों और किसानों पर न पड़े.’

    उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से मैं इस भव्य और जोशीले समारोह में प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूँ, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है. कल, रामनवमी के शुभ अवसर पर, पूरे देश में उत्सव और उल्लास का माहौल था. वर्तमान में, पूरी दुनिया उथल-पुथल, अराजकता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं.

    यहाँ तक कि अमेरिका जैसे विकसित देशों और भारत के सभी पड़ोसी देशों में भी न केवल पेट्रोलियम की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, बल्कि इनकी भारी किल्लत भी है. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है लेकिन भारत के भीतर पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, कीमतों को नियंत्रित करने और कल पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) को एक बार फिर कम करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए, मैं उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से आपके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ.’

    फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।

    हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है।

    पीएम मोदी ने कहा- किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक संचालन की सुविधा नहीं होती। ये एयरपोर्ट प्रगति को उड़ान देते हैं। 74 एयरपोर्ट 2014 से पहले देश में थे। आज 160 एयरपोर्ट हैं। आज महानगरों के साथ छोटे शहरों में हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले की सरकार मानती थी कि हवाई यात्रा अमीरों के लिए ही होनी चाहिए। लेकिन, भाजपा की सरकार ने सामान्य लोगों के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है।

    उन्होंने कहा कि यूपी में तेजी से हवाई एयरपोर्ट की संख्या 17 कर दी है। भाजपा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि एयरपोर्ट भी रहे और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे। इस कारण उड़ान योजना शुरू की। इसकी वजह से 1.60 करोड़ लोगों ने सस्ती दरों पर यात्रा की। हाल ही में उड़ान योजना को और विस्तार दिया गया है। इसके लिए 29000 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को इससे बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

    JEWAR INTERNATIONAL AIRPORT noida PM Modi tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.