निरमंड, 30 जून (ता)। भोले के भक्तों के लिए बुरी खबर है। इस साल 10 जुलाई से 23 जुलाई तक होने वाली दुनिया की सबसे कठिन श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है। यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163(1) के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश में साफ लिखा है कि श्रीखंड यात्रा मार्ग फिलहाल किसी भी लिहाज से चलने योग्य नहीं है। प्रशासन के मुताबिक वैकल्पिक रास्ता खोजना भी संभव नहीं है। ऐसे में यात्रा ट्रस्ट और जिला प्रशासन कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।
डीसी अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि हम किसी भी यात्री को खतरे में नहीं डाल सकते। इसी बीच यात्रा मार्ग पर लगे सभी टेंटों और व्यापारिक गतिविधियों को तीन दिन के भीतर हटाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। आमतौर पर श्रीखंड महादेव यात्रा हर साल जुलाई में 10 से 14 दिन के लिए आयोजित होती है। 18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की शिला तक पहुंचना सबसे कठिन तीर्थों में गिना जाता है, लेकिन इस बार भारी बारिश और भू-स्खलन से रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई यात्री चोरी-छिपे यात्रा पर जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और बचाव दलों को मार्ग पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

