लखनऊ, 11 मार्च (न)। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों से उपजी स्थिति ने वैश्विक स्तर पर तेल-गैस का संकट खड़ा होने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। भारत में भी इसका असर दिख सकता है। यूपी के कई जिलों में व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लग गई है। डोमेस्टिक कनेक्शन पर लोगों के लिए नियमों में सख्ती की गई है। इस सबके बीच राजनीति भी गरमाने लगी है। कभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार स्थिति खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को एक बार फिर लकड़ी और कंडे खोजने पड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सिलेंडर कनेक्शन देने की बात सरकार ने कही है। अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर कैसे भरे जाएंगे? चीजें इतनी महंगी हो जाएंगी तो आम आदमी के हाथ से निकल जाएंगी। ईरान युद्ध और खाड़ी संकट को लेकर उन्होंने कहा कि दो हफ्ते तक अगर ये चलता रहा तो हमें-आपको लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के वर्तमान स्थिति से निकलने के इंतजामों पर सवाल खड़े किए।
आगरा में आलू किसानों ने कीमतों के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस मुद्दे को अखिलेश यादव ने जोरदार तरीके से उठाया है। सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह भाजपाइयों की साजिश ही ये है कि वे किसानों की जमीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें। इसके बाद मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले कानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है।
अखिलेश ने कहा कि यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को खरीदने पर मजबूर हो जाएगा। भाजपा दल नहीं दलाल है। दरअसल, आगरा में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल किसानों से साथ पहुंचे थे। आलू का उचित भाव न मिलने पर सड़क पर आलू फैलाकर प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इसी पर अखिलेश यादव ने हमला बोला है।
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा और अन्य पदाधिकारियों की ओर से मेरठ सेंट्रल मार्केट को ध्वस्त करने का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। इस मुद्दे को अखिलेश यादव के समक्ष उठाया गया। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने मामले की जानकारी अखिलेश यादव को दी। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और अन्य नेता-कार्यकर्ता लगातार व्यापारियों के बीच हैं। व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

