मुंबई, 16 मई (ता)। बॉबी देओल स्टारर बंदर ने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज कर दिया। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की यह पहली फिल्म है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही इसके इंटेंस और अलग दुनिया की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। बॉबी देओल का बिल्कुल नया अवतार, रॉ एनर्जी और दमदार विजुअल्स सोशल मीडिया पर छा गए और दर्शकों के साथ कई सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ की। हालांकि, टीज़र में इस्तेमाल हुआ गाना “कम ऑन बेबी” भी लोगों को काफी पसंद आया। यह गाना सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री का पहला हिंदी ट्रैक है, जिसे निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर बनाया गया।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

