मोदीनगर, 24 फरवरी। साइबर अपराधियों ने नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के बैंक के दो अलग-अलग खातों से 32 लाख रुपये की रकम साफ कर दी। साइबर अपराधियों ने तीन दिन में 35 बार में खातों से रकम साफ कर ली। इस दौरान चिकित्सक को न कोई मैसेज मिला और न कोई ओटीपी आया। बैंक प्रबंधक के बताने पर चिकित्सक को खाते खाली होने का पता लगा। चिकित्सक ने बैंककर्मियों पर साइबर अपराधियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. श्रवण कुमार शर्मा प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। डॉ. एसके शर्मा के उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थानीय शाखा में बचत और चालू खाता है। डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे शाखा प्रबंधक ने उनके दोनों खातों से 32 लाख रुपये की रकम निकालने की सूचना दी। जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने 17 से 19 फरवरी के बीच यूपीआई और आईएमपीएस के माध्यम से 35 बार में अलग-अलग खातों में कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने गत दिवस बैंक के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल धरना-प्रदर्शन जारी है। पीड़ित ग्राहक डॉक्टर एसके शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए धन राशि बैंक में जमा की थी। फरवरी में शादी होनी थी। बेटी बेंगलुरु में रहती है। और वह सॉफ्टवेयर डेवलपर है। कुछ दिनों पहले उन्हें पता चला कि उनके खाते से पूरी 32 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई है। घटना के तीन दिन बाद बैंक मैनेजर का फोन आया, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने खाते से सारे पैसे क्यों निकाल लिए? इस पर बैंक पहुंचकर मैंने खाते की जांच कराई।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व मोदीनगर शहर अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी मोदीनगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, सत्येंद्र शर्मा समाजवादी पार्टी से नगर, प्रदीप शर्मा समाजवादी पार्टी से सभासद वार्ड नंबर17, वेद प्रकाश जी, शोभा सिंह उपस्थित रहें।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

