Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीडीए का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, छुड़ाने के प्रयास में एंटी करप्शन टीम पर हमला
    देश

    पीडीए का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, छुड़ाने के प्रयास में एंटी करप्शन टीम पर हमला

    adminBy adminDecember 10, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 10 दिसंबर। प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों पर हमला हुआ है। टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के एक बाबू को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

    अधिकारी आरोपी बाबू को अपने साथ ले जाने लगे। तभी बाबू ने हंगामा कर दिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आरोपी के कई साथी कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। रिश्वतखोर बाबू को छुड़ाने के लिए हाथापाई करने लगे।

    टीम ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। वहीं, जिसमें दो-तीन सिपाहियों को मामूली चोटें भी आईं। हालांकि कर्मचारियों के विरोध के बावजूद टीम आरोपी बाबू को पकड़ ले गई। अब पुलिस पीडीए में लगे CCTV को चेक करके टीम पर हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

    थरवई थाना क्षेत्र के गहरी गांव कोरसंड निवासी प्राणेंद्र पांडेय ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पीडीए के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में आवासीय योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए आवेदन किया था। इसमें लॉटरी के माध्यम से 50 वर्गमीटर का प्लॉट आवंटित हो गया।

    आरोप लगाया कि उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री करने के एवज में पीडीए के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर एंटी करप्शन के ट्रैप प्रभारी राकेश बहादुर सिंह ने निरीक्षक चंद्रभान सिंह, कांस्टेबल विकास पांडेय, दीपक शुक्ला, सुनील यादव, मिथलेश यादव, दिनेश प्रसाद समेत अन्य के साथ मिलकर पीडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर ट्रैप लगाया। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को आठ हजार रुपये थमाए तो टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को सिविल लाइंस थाने में लाकर एफआईआर दर्ज कराई गई।

    एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीडीए कार्यालय की सातवीं मंजिल पर ट्रैप लगाया था। जैसे ही आरोपी को पकड़कर टीम लिफ्ट के पास पहुंची तो टीम पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी गई। इसमें एंटी करप्शन के दो से तीन सिपाही चोटिल हो गए। करीब आधे घंटे हंगामे के बाद टीम आरोपी को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई।

    bribe prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.