Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, भोजपुरी एक्टर ने X पर किया बड़ा ऐलान
    देश

    पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, भोजपुरी एक्टर ने X पर किया बड़ा ऐलान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 11, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 11 अक्टूबर। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शनिवार को खुद को भारतीय जनता पार्टी का ‘सच्चा सिपाही’ बताते हुए कहा कि वह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भोजपुरी गायक पवन सिंह ने कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरी समाज को सूचित करना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं और न ही मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

    भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही उनके नाम के अटकलों पर रोक लगा दी है. इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि पवन सिंह फिलहाल सियासी मंच पर चुनावी भागीदारी की बजाय पार्टी की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे. माना जा रहा था कि वे बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते थे. हालांकि, किस सीट पर उन्हें टिकट मिलता यह तय नहीं था.

    बिहार में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है. बीते कई दिनों से एक्टर पवन सिंह का नाम भी इनका हिस्सा रहे हैं. वे कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके थे जिस वजह से माना जा रहा था कि वे भी चुनावी मैदान में उतर सकते थे. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इस समय उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद हो सकता है.

    भोजपुरी स्टार शाहाबाद क्षेत्र से आते हैं। यह बिहार की सियासत में काफी अहम है। इसमें भोजपुर, आरा, रोहतास, सासाराम, कैमूर भभुआ और बक्सर शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यहां पर 22 सीटों में से एनडीए केवल आठ सीटें ही जीत पाया। बाकी 14 सीटें विपक्षी महागठबंधन ने जीतीं। इससे यह क्षेत्र सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए एक बड़ी कमजोरी बन गया। 2024 के लोकसभा चुनावों में पवन सिंह के निलंबन और राजपूत और कुशवाहा समुदायों के बीच टकराव के बाद एनडीए को इस क्षेत्र की पांच में से चार सीटें गंवानी पड़ी।

    bhojpuri-singer-pawan-singh bihar bihar-assembly-election-2025 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.