Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फोटो शेयर कर दिखाई बेबी बॉय की पहली झलक
    एंटरटेनमेंट

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फोटो शेयर कर दिखाई बेबी बॉय की पहली झलक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 19, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 19 नवंबर। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। दिवाली से एक दिन पहले कपल के घर किलकारी गूंजी और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं। अब एक महीने बाद आज 19 नवंबर को कपल ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बेटे का नाम उन्होंने नीर रखा है।

    ये फोटो जितनी सिंपल है, उतनी ही दिल छू लेने वाली भी. कपल ने इसके साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. ‘जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर. हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला.’ एक्ट्रेस के इस कैप्शन का मतलब है कि जैसे पानी जीवन का रूप होता है, वैसे ही प्रेम उसका स्वरूप है, और हमारा बेटा उसी प्रेम और जीवन की अनंत बूंद जैसा है. यानी उनके शब्दों में यह सिर्फ फोटो नहीं, बल्कि उनके दिल की भावनाएं थीं.

    परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चौतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं।

    गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने पिछले साल बड़ी धूमधाम से शादी की थी. दोनों की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में रही है. एक तरफ बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस और दूसरी तरफ राजनीति की उभरती हुई शख्सियत. शादी के कुछ महीनों बाद जब कपल ने गुड न्यूज शेयर की तो फैंस बेहद खुश हुए.

    bollywood entertainment parineeti-chopra raghav-chadda tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.