Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»15 अप्रैल को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची
    देश

    15 अप्रैल को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ,20 फरवरी। यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। दूसरी बार अंतिम सूची की तिथि बढ़ाई गई है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है।

    गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम सूची प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग का कार्य 27 मार्च तक होना था। अब इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। फिर 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यूपी की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बोर्ड की परीक्षाएं व अन्य कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी के व्यस्त होने और बीएलओ पर कई कार्यों का बोझ होने के चलते सूची की तारीखें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं।

    दरअसल, इस समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान चल रहा है।

    बोर्ड परीक्षाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में मशीनरी के व्यस्त होने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ होने से प्रक्रिया प्रभावित इसे आगे बढ़ाया गया है।

    कबतक किसका कार्यकाल
    पद कार्यकाल तारीख

    ग्राम प्रधान 26 मई
    ब्लॉक प्रमुख 19 जुलाई
    जिला पंचायत अध्यक्ष 11 जुलाई

    अभी तक पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं
    अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन नहीं हो सका है। यह आयोग ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट करेगा। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने तक चुनाव न होने पर प्रशासक तैनात किए जा सकते हैं। फिर छह माह में पंचायत चुनाव कराया जा सकता है। फिलहाल मई तक चुनाव कराया जाना अब संभव नहीं दिख रहा।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-panchayat-chunav-2026 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.