Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 50 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    देश

    यूपी के 50 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 3, 2025No Comments131 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 सितंबर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बादल तेजी से बरस रहे है। जिस वजह से नदियां फिर उफान पर आ गई है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बारिश की वजह से स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने 50 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मथुरा, आगरा, औरैया मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, बदायूं, एटा, महामायानगर और इटावा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है। इस बार जुलाई और अगस्त माह में भी अच्छी बरसात हुई। उन्होंने बताया कि, इस माह भी मानसून सक्रिय रहने की पूरी संभावना है।15 सितंबर तक पश्चिम के कई जिलों में जमकर बरसात के आसार बन रहे हैं।

    बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसेंगे।
    इसके अलावा 40 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
    गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस आया है गौतमबुद्धनगर से सटे गांव याकूबपुर छपरौली मंगरौली, वाजिदपुर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

    tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.