Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 100 प्रतिशत चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?
    • कांग्रेस दे जवाब! मोहन भागवत के साथ अदनान सामी के भोजन करने की आलोचना क्यों?
    • बीएड की आवेदन की फीस बढ़ाना गरीब के हित में नहीं
    • साध्वी ने तीन बच्चों की बात कही तो शौकत अली दो दर्जन पैदा करने का आहवान कर रहे हैं, आबादी बढ़ाने की बजाय
    • ओपनएआई ने शुरू किया चैटजीपीटी में विज्ञापनों का ट्रॉयल
    • लेम्बोर्गिनी कार की टक्कर से तीन लोगों के घायल, अज्ञात में रिपोर्ट लिखने पर थाना प्रभारी नपे
    • संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश पर लगाई रोक
    • भाई की मौत पर टूटा सब्र, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में धरने पर बैठ गए एडीएम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»ओपनएआई का 2026 में लॉन्च होगा पहला फिजिकल एआई डिवाइस
    टेक्नोलॉजी

    ओपनएआई का 2026 में लॉन्च होगा पहला फिजिकल एआई डिवाइस

    adminBy adminJanuary 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से दुनिया बदलने के बाद अब चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई स्मार्टफोन और हार्डवेयर की दुनिया में भी उतरने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई 2026 की दूसरी छमाही में अपना पहला फिजिकल एआई डिवाइस लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि यह डिवाइस बिना स्क्रीन के होगा और पूरी तरह वॉयस कमांड पर चलेगा।
    OpenAI ने फिलहाल अपने पहले हार्डवेयर प्रोडक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
    कंपनी ने न तो यह बताया है कि यह डिवाइस किस तरह का होगा और न ही यह साफ किया है कि यह किस समस्या को हल करेगा।

    ओपनएआई ने इस नए डिवाइस के लिए एपल के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव के साथ साझेदारी की है। जॉनी आइव वही डिजाइनर हैं जिन्होंने आईफोन, आईपैड और आईपॉड जैसे बड़े प्रोडक्ट्स का डिजाइन बनाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनएआई ने 2025 में आइव के हार्डवेयर स्टार्टअप ‘आईओ’ को करीब 6.5 अरब डॉलर में खरीद लिया था। इस डिवाइस को कंपनी के अंदर ‘गमड्रॉप’ और ‘स्वीटपी’ जैसे कोडनेम दिए गए हैं। मकसद है एक ऐसा डिवाइस बनाना जो स्मार्ट भी हो और इस्तेमाल में बहुत आसान भी।

    कैसा होगा ओपनएआई का नया डिवाइस?
    अभी तक इसकी कोई आधिकारिक फोटो नहीं आई है लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन जैसा नहीं होगा। इसमें स्क्रीन नहीं होगी और यह एआई और आवाज के जरिए काम करेगा। यह बहुत छोटा और हल्का हो सकता है, जिसका वजन लगभग 10 से 15 ग्राम बताया जा रहा है। इसका डिजाइन पेन या छोटे पॉड जैसा हो सकता है, जिसे आप जेब में रख सकते हैं, कपड़ों पर क्लिप कर सकते हैं या गले में पहन सकते हैं।

    इसमें क्या-क्या फीचर्स हो सकते हैं?
    इस डिवाइस का फोकस ‘एम्बिएंट कम्यूटिंग’ पर होगा, यानी यह आपके आसपास के माहौल को समझकर काम करेगा। इसके लिए इसमें कैमरा और माइक्रोफोन दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि यह हाथ से लिखे नोट्स को टेक्स्ट में बदलकर सीधे आपके चैटजीपीटी अकाउंट में सिंक कर सकता है। यानी एप खोलने की जरूरत नहीं, बस आप बोलकर काम करवा पाएंगे।

    एक सहायक डिवाइस होगा ओपनएआई का नया डिवाइस
    ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इसे ‘शॉकिंगली सिंपल’ (चौंकाने वाला सरल) डिवाइस बताया है। उनका कहना है कि यह स्मार्टफोन को रिप्लेस नहीं करेगा बल्कि फोन और लैपटॉप के साथ मिलकर एक सहायक डिवाइस की तरह काम करेगा। कंपनी इसे मिनिमल डिजाइन में रखना चाहती है ताकि यह यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए मदद कर सके।

    openai tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    100 प्रतिशत चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?

    February 10, 2026

    कांग्रेस दे जवाब! मोहन भागवत के साथ अदनान सामी के भोजन करने की आलोचना क्यों?

    February 10, 2026

    बीएड की आवेदन की फीस बढ़ाना गरीब के हित में नहीं

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.